भिंड पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े 30 जुआरी:4.52 लाख रुपए नकद बरामद, मुख्य सरगना भागा; सहयोगी पकड़ा गया
भिंड की देहात थाना पुलिस ने शनिवार शाम शास्त्री नगर बी-ब्लॉक के एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 30 जुआरियों को पकड़ा। मौके से 4 लाख 52 हजार 400 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद हुईं।…
