दीपावली पर घर लौट रहे युवक की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो भाई हुए थे घायल, बड़े भाई ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
पीलीभीत में दीपावली मनाने घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में 28 साल के दिनेश मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई विनय कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।…
