होटल में 27 साल के युवक की संदिग्ध मौत:3 दिन से होटल में ठहरा था, दरवाजा नहीं खोलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी
बांसवाड़ा शहर के नया बस स्टैंड स्थित एक निजी होटल में सीकर जिले के 27 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी जयेश पिता गिरधारी लाल भादू के रूप में हुई है।…
