लखनऊ में इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पर उमड़ी भीड़:1008 तीर्थों के जल से गिरिराज शिला का अभिषेक, भगवान को 56 भोग चढ़ाए
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।…
