मानिकपुर में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत:निघवां मोड़ के पास हादसा, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, चालक समेत 3 को पकड़ा
मानिकपुर के निघवां मोड़ पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैथा लोदीपुर गांव निवासी दुलारचंद दास के पुत्र चंदन दास के रूप में हुई है।…
