महासमुंद में 66 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से पुणे ले जा रहे थे 132 किलो गांजा, महासमुंद में पकड़े गए आरोपी
महासमुंद पुलिस ने 132 किलो गांजा जब्त किया है। बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार (एमएच 04 जीएम 8841) से यह गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 66 लाख रुपए है।…
