ओरछा में रामराजा के दरबार में मुख्यमंत्री ने बजाई झांझर:जमीन पर बैठ सुने भजन; दोने में कलाकंद खाने के साथ कुल्हड़ में पी चाय, दुकानदारों पूछे हालचाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने लाला हरदौल बैठका में पूजा-अर्चना की और पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया।…
