पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में बुझाई आग; दीपावली में कचरा और सूखी झाड़ियां हटाने की उठी मांग
जैसलमेर शहर के किशनसिंह भाटी बस स्टैंड (नीरज चौराहा) के पीछे पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते झाड़ियों और आसपास जमा कचरे को अपनी चपेट में ले लिया।…
