सोनीपत में बनाई गई प्रोटेक्शन फोर्स:पराली जलाने पर रखेगी नजर, यलो जोन में 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी
सोनीपत में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के चेयरमैन राजेश वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने धान की पराली जलाने और वायु प्रदूषण रोकने के इंतजामों की समीक्षा की।…
