उज्जैन के नागझिरी में घर-दुकान में भीषण आग:घर में फंसे बुजुर्ग को गंभीर हालत में निकाला, 108 एंबुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया
उज्जैन के नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार रात एक घर और दुकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान घर के अंदर फंसे एक बुजुर्ग को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।…
